Causes and symptoms of Autism Spectrum Disorder in Hindi

 

Autism Spectrum Disorder in Hindi

न्यूरो व्यवहार सिंड्रोम (neuro- behavioural syndromes) का समूह है, जिसमे सामाजिक संबधों और संचार कौशल (communication skills) में समस्या होती है Autism व्यक्तियों में अक्सर सिमित कल्पना (Symmetrical imagery), व्यवहार का प्रतिबंधित पैटर्न (Restricted pattern of Behaviour) और वस्तुओं में असामान्य रूचि इत्यादि को देखा जा सकता है I

Autism Spectrum Disorder का जन्म के 3 साल के अन्दर पता लग जाता है I Autism शब्द का प्रयोग सबसे पहले Swiss के एक मनोचिकित्सक Bleuler द्वारा 1911 में किया गया था I ASD वाले बच्चों में कुछ असाधारण बातें भी देखने को मिलती हैं, जैसे की ऑस्ट्रिया के एक मनोचिकित्सक Leo Kanner को एक दो से ढाई साल का बच्चा मिला जो सभी राष्ट्र-पति (president) और उपाध्यक्ष (vice president) के नाम उलटे सीधे दोनों तरीकों से बताने में समर्थ था I उसकी यादाश्त असाधारण प्रतीत हो रही थी I हालाँकि उस बच्चे को साधारण वार्तालाप में कठिनाई हो रही थी I यहाँ तक की बोर्ड से जोड़ तोड़ करने में भी सक्षम था लेकिन किसी तरीके के intelligence test को response नहीं कर पा रहा था I

हाल ही 2014, जब मैं फरीदाबाद Haryana- India में विशेष शिक्षक के पद पर काम कर रहा था, मेरा एक लगभग 20- 22 वर्षीय ASD छात्र मन्नू (Mannu)

Mannu को TV देखना बहुत पसंद था, अंग्रेजी (English) व हिंदी के शब्दों को पढ़ने में समर्थ था और वो उस समय के TV पर आने वाले हर कार्यक्रम के बारे में पूरी जानकारी (detail) बताने में समर्थ था, जैसे की फिल्म का Actor, Actoress, Director, Singer ना केवल फिल्मो के बारे में बल्कि प्रसारित होने वाले हर धारावाहिक को भी बताता था और सारा दिन गाने गुनगुनाता रहता I मुझे अत्यधिक हैरानी तो तब हुई जब उसके एक अद्वितीय गुण का पता लगा: Mannu,बताई गई Date of birth से day बता देता था I लेकन किसी तरह का intellgence test, शैक्षिणिक, खेलकूद, य समूह वाली activities में कोई रूचि नहीं लेता था I उसको किसी तरह का intefarence या instruction पसंद नहीं था, ज्यादातर एक ही बात बोलता रहता “Mannu को TV देखना है” I

Epidemiological 2012 एक अध्ययन के अनुसार दुनिया में 10,000 व्यक्तियों में से लगभग 62 व्यक्ति Autism के पाए जाते हैं I और उनमे से लिंग अनुपात की अगर बात करें तो, लड़कों में यह लक्षण ज्यादा देखे जाते हैं I Epidemiological अध्ययन के अनुसार लगभग 4 में से 3 पुरुष और 1 महिला होती है यानी 3:1 ratio है I

वैसे भारत में Epidemiological अध्ययन तो नहीं हुआ है I लेकिन ऐसा अंदाजा लगाया गया है, 2012 की जनसंख्या के आधार पर 250 में से 1 Autism Spectrum Disorder का बच्चा है I भारत देश में एक अंदाजे के अनुसार 20 -40 लाख बच्चे Autism Spectrum Disorder हैं I

Autism Spectrum Disorder का कोई एक कारण नहीं होता, लेकिन Autism का वंशानुगत कारण सबसे ज्यादा देखा जाता है I वैसे तो Autsm के किन्ही ठोस कारणों का अब तक साफ़ पता नहीं लग पाया है, लेकिन कुछ कारण जो वैज्ञानिकों द्वारा सुझाये गये हैं:

Causes Of Autism I आटिज्म के कारण I Suggested Environmental Factors

Genetics (अनुवांशिक)

Autism Spectrum विकारों के लिए आनुवंशिक (genetic) कारक सबसे महत्वपूर्ण कारण हो सकते हैं। हालांकि, मजबूत आनुवांशिकता के बावजूद, ASD के अधिकांश मामले पारिवारिक इतिहास के साथ पक्के सबूत नहीं देते। यह अनुमान लगाया गया है कि पिता के शुक्राणु या माँ के अंडे में स्थितिभेद (Mutations) Autism विकसित होने की संभावना में योगदान करते हैं।

कुछ बच्चों के लिएAutism Spectrum Disorder एक Genetic विकार से जुड़ा हो सकता है, जैसे कि Rett Syndrome या Fragile X Syndrome। अन्य बच्चों के लिए, आनुवंशिक परिवर्तन (Genetic changes) स्थितिभेद (mutations ) Autism Spectrum Disorder होने की सम्भावना बढ़ा सकते हैं। फिर भी अन्य जीन (Genes) मस्तिष्क के विकास को प्रभावित कर सकते हैं या जिस तरह से मस्तिष्क कोशिकाएं संचार (Communicate) करती हैं, या वे लक्षणों की गंभीरता को निर्धारित कर सकती हैं। कुछ आनुवंशिक परिवर्तन पारिवारिक इतिहास (Family History) से मिले हुए प्रतीत होते हैं I

1. Prenatal Environment

गर्भावस्था के दौरान माता-पिता की उम्र, मधुमेह, रक्तस्राव, किसी प्रकार का नशा और अधिक दवाओं के उपयोग इत्यादि कारणों को शामिल किया गया है । जैसे की:

Infectious Processes

माता को किसी तरह संक्रमण जैसे की Rubbella या Stomegalovirus या माता की उम्र अथवा अपरिपक्व (Immature) गर्भाधान इत्यादि कारण हो सकते हैं (विज्ञान गर्भधारण के लिए 20-35 आयु को सबसे सही मानता है) I जन्मजात रूबेला सिंड्रोम ऑटिज्म का सबसे ठोस पर्यावरणीय कारण है I

Environmental Agents

अत्यधिक मात्र में दवाओं का सेवन जैसे की valproic acid, paracetamol, thalidomide or misoprostol इत्यादि या फिर किस तरह की नशीले पदार्थो का सेवन करना जैसे की शराब, सिगरेट I

Autoimmune And Inflammatory Diseases

Autoimmune diseases भ्रूण को या उसके ऊतकों (tissues) को नुक्सान पहुंचा सकती हैं I

Other Maternal Conditions

थायराइड की समस्याएं जो गर्भावस्था के 8-12 हफ्तों में मां में थायरोक्सिन की कमी को जन्म देती हैं, जिसके परिणाम स्वरूप भ्रूण के मस्तिष्क में परिवर्तन होने की सम्भावना बनी राहती है I इसका कारण खाने में आयोडीन की कमी है I गर्भ के दौरान माँ को डायबिटीज का होना, 2009 के एक अध्ययन में gestational diabetes को इसके कारणों में शामिल किया गया है I

Other In Utero

जन्म से पहले माँ को किसी तरह तनाव, दबाव या फिर सदमा I अध्ययन के अनुसार जन्म से पहले का तनाव बच्चे के दिमाग के विकास में बाधा प्रकट करता है Amniotic fluid में testosterone का अधिक बनना, प्रेगनेंसी में ultrasounds.

2. Perinatal Environment

Autism कुछ प्रसवकालीन और दाई संबंधी स्थितियों से जुड़ा हुआ है। 2007 में जोखिम कारकों की समीक्षा में प्रसूति (Maternity) संबंधी स्थितियां पाई गईं, जिनमें जन्म के समय कम वजन और गर्भधारण की अवधि और प्रसव के दौरान hypoxia शामिल था। परिणामस्वरूप, एक अंतर्निहित कारक Autism और इनसे संबधित स्थितियों के लिए जिम्मेदार सकता है। प्रसव के दौरान वायु प्रदूषण भी इसका जोखिम कारक हो सकता है, हालांकि यह साक्ष्य कार्यप्रणाली की सीमाओं से ग्रस्त (विवाद) है, जिसमें कई अध्ययन और संभावित भ्रमित कारकों को सही सबित करने में विफल है।

3. Postnatal Environment

जन्म के बाद भी ऑटिज्म होने के कई कारणों को शामिल किया गया है, जिसमें जठरांत्र (Gastrointestinal) या प्रतिरक्षा प्रणाली (Immune system) की असामान्यताएं (Abnormalities), एलर्जी (Allergies), बच्चों को दवाईयां, टीके, संक्रमण, कुछ खाद्य पदार्थों या भारी धातुओं को कारण माना गया है। इन कारकों के लिए प्रमाण वास्तविक है लेकिन विश्वसनीय अध्ययनों से इसकी पुष्टि नहीं हुई है I

Autoimmune Disease

जन्म के बाद कुछ environmental कारक जो स्वप्रतिपिंडों (autoantibodies) को जन्म देते हैं जिससे दिमागी विकास पे प्रभाव पड़ सकता है I बच्चे को किसी तरह का वायरल इन्फेक्शन का होना भी इसके कारणों में शामिल किया गया हैI

Lack Of Vitamin D

विटामिन D की कमी को भी इसका जिम्मेदार माना गया है लेकिन research में प्रमाणित नहीं किया जा सका है

Locus Coeruleus–Noradrenergic System

इस परिकल्पना के अनुसार locus coeruleusnoradrenergic (LC-NA) प्रणाली का विकास असामन्य होना, जिसके परिणामस्वरूप autism के होने के मौके बढ़ जाते हैं I क्योंकि locus coeruleusnoradrenergic हमारे ध्यान देने की क्षमता (attention) और अत्तेजना (arousal) के विकास के लिए बहुत मददगार होते हैं I ये हमारे दिमाग से संबधित हैं, इनकी ही मदद से ही हम अर्जन (acquisition) और पर्यावरण के संकेतों को समझ पाते हैंI

Oxidative Stress

यह सिद्धांत (theory) परिकल्पना करता है की जहरीलापन (toxicity) और oxidative stress autism का कारण हो सकते हैंI जैसे की चयापचय मार्गों (metabolic pathways) पर आनुवंशिक (genetic) प्रभाव का होना, ऑक्सीकरणरोधी (antioxidant) क्षमता का कम होना, किण्वक (enzyme) में बदलाव, ऑक्सीडेटिव तनाव के लिए संवर्धित बायोमार्कर (enhanced biomarkers for oxidative stress) I एक सिद्धांत (theory) के अनुसार जन्म के बाद cerebellum जो की hindbrain का मुख्य feature है, में Purkinje cells (are a class of GABAergic neurons located in the cerebellum) में किसी तरह की क्षति होना भी मुख्य कारण हो सकता है I

Viral Infection

कई सारे अध्ययनों के अनुसार जन्म के बाद विषाणुजनित संक्रमण (viral infection) का होना भी Autism का कारण हो सकता है I Autism में Herpes virus family के सदस्यों की भी भूमिका हो सकती है, लेकिन वैज्ञानिक इसका पक्का दावा नहीं करते I

To know deeply about causes, you can visit here

What Are The Characteristics/ Symptoms Of Autism Spectrum Disorder I आटिज्म के लक्षण क्या

Social Relationships/ सामाजिक संबध

·         सामाजिक संबंधों में सीमितता और सामाजिक कौशलों (Skills) में कमी

·         दुसरे व्यक्तियों में रूचि ना लेना या सामान्य से कम होना जैसे की माता, पिता, दोस्तों या रिश्तेदार

·         अपने साथियों के समूह (peer group) के साथ खेलकूद ना करना या सामान्य से कम

·         ज्यादातर संचार (Communication) सिर्फ अपनी जरूरतों और इच्छाएं पूरी करने के लिए करना, बजाय दोस्त बनाने या खेलने के

·         सामान्य बच्चों की तरह आस- पास हो रही गति या वार्ता के बारे में जागरूकता (Awareness) में कमी और किसी तरह के सामाजिक या मिलनसार कार्यों में भागीदारी ना लेना

Development Of Language And Imagination/ भाषा कल्पना का विकास

·         भाषा और कल्पना का असामान्य विकास

·         पारस्परिक तालमेल (Interpersonal synchrony), Poor eye contact, Inappropriate body language such as unawareness of personal space

·         चेहरे का भाव का अनुचित होना, जिसमें मुस्कुराहट हो सकती है जो असंबंधित लगती है, नीरस वाणी (Monotonous speech) और चेहरे के हाव भाव बहुत कम या बिलकुल नहीं

·         Autism वाले बच्चे सुने हुए शब्दों/ पैराग्राफ को दोहरा सकते हैं लेकिन समझाने में दिक्कत आती है

Extremely Rigid Patterns Of Behaviour/ व्यवहार के अत्यंत कठोर पैटर्न

·         कुछ दिन या साल के अन्तराल बाद उसी (Same) जगह पर, वस्तुओं के साथ वही व्यवहार करना जो अंतिम समय में किया था या फिर अपने आप को उसी स्थिति में (Position) करना I जो आखरी बार बताई गयी थी

·         जब एक कार्य से दुसरे कार्य या वातावरण को में बदला जाता हैं तो गुस्सा या संकट (Distress) प्रकट करना, हालाँकि बहुत सारे बच्चे Temper हो जाते हैं, लेकिन ASD वाले बच्चों में बहुत ज्यादा दिखाई पड़ता है और अपने व्यावहारिक नियंत्रण को खो देना, बेसक वह छोटा सा बदलाव हो I कुछ माता- पिता report करते हैं की ऐसा तब भी हो जाता है, जब कमरे का Furnitures, Pictures या किसी अन्य प्रकार का बदलाव किया जाता है

·         किसी खिलौने के साथ नए तरीके से खेलने में सीमितता

·         जब किसी तरह का निर्देश दिया जाता है तो, ASD व्यस्क (Adult) का चिलाना या Aggressive हो जाना

·         काटने, खुरचने (Scratching), सिर पीटने जैसे व्यवहार व्यथा (Distress) को दर्शाते हैं या आनंद प्रदान करते हैं

·         कुछ मोटर stereotypes गैर मौखिक जैसे की Hand flapping/ Clapping, body movement इत्यादि

Characteristic But Non-Diagnostic Behaviours

कुछ महत्वपूर्ण बाते जो कुछ Autism Spectrum Disorder वाले बच्चों में देखी जाती हैं

·         वस्तुओं के लिए एक बहुत अछि (Excellent) “photographic” यादाश, और उसको बहुत अच्छे से वर्णित (Describe) करना

·         बहुत सारे ASD वाले बच्चों में excellent rote memory को भी notice किया गया है जो सामान्यत समझ के बहार है जैसा की हमने ऊपर परिचय में Mannu के केस में देखा

·         यंहा तक की “fall in love” भी देखा गया है

·         अक्सर शोर वाले स्थान पर attachment व्यवहार दिखाते हैं I बहुत तेज आवाज या specific आवाज वाली जगह पर अपने कानो को ढकना या डर जाहिर करना

·         शीशा या घुमने वाले Objects जैसे की पंखा, Sppining पहिया और मशीनों में घुमने वाले भाग को देखते रहना या पसंद करना I

·         कुछ को तंग (Tight) कपड़े पहनना पसंद होते हैं, और अपने जोड़ो और त्वचा पर दबाव का आनंद लेते हैं




Types Of Autism Spectrum Disorder In Hindi

For any query or feedback please contact