विशेष बच्चों के हस्तक्षेप के लिए किस किस की अहमियत होती है? What is Multidisciplinary team?

 हेल्लो दोस्तो AbilityAlive में 1 बार फिर से आपका स्वागत करता है I आज आप यहाँ आये हैं इसका मतलब आप एक जागरूक और (जिज्ञासु) Curious इन्सान है I

आप लोगो की तरफ से AbilityAlive के वीडियोस और ब्लॉग को बहुत प्यार मिल रहा है I और कमेंट में सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवाल है के अगर बच्चे के विकास में किसी तरह की देरी है तो, क्या करे, किसको दिखाएँ, कहाँ लेकर जाए I ये सवाल बहुत से माता पिता के मन में बना रहता है लेकिन सही जानकारी के अभाव में सही एक्शन नही ले पाते I तो चलिये हम आ गये है इन्ही सवालों का जवाब देने

 

#Multidisciplinary team?

·         बच्चे की assessment करते है

·         विशेष बच्चे की पहचान करने से लेकर उसके जीवन की जरूरतों को पूरा करना का कार्य करती है व individual education program तैयार करवाने में मददगार होती है I

1 Paediatrician (Child specialist)

Paediatrician जो हमारे बच्चे के स्वस्थ्य से सम्बन्धित सभी समस्याओं का आंकलन करता है जिसमे, शारीरिक, व्यवहारात्मक और मानसिक स्वास्थ्य इत्यादि शामिल है I वे बचपन की बीमारियों की पहचान और उपचार करने के लिए प्रशिक्षित होते हैं, जिनमें मामूली स्वास्थ्य समस्याएं से लेकर गंभीर बीमारियां शामिल हैं।

2 Neurologist (Doctor dealing with the nervous system)

जैसा की हमने पिछली विडियो में भी बताया है के Autism एक neurological developmental disorder है I अतः किसी तरह की developmental milestones सामान्य से कम होने पर Neurologist के पास भी भेजा जाता है I ये दौरा आने जैसी समस्या का इलाज करते हैं I और कोई अन्य nervous system की समस्या को ठीक करने का काम करते हैं I

3 Psychologist (mind specialist)

मुख्यतः सामाजिक कौशल और बच्चे के व्यव्हार पे काम करता है I Psychologist बच्चे की पहचान कर बताता है की बच्चे को विशेष शिक्षा की जरूरत है के नहीं I मुख्यतः यही लोग बच्चे के IQ की पहचान करते हैं और बच्चे के माता पिता और अन्य टीम के सदस्यों को बच्चे के बारे में पूरी जानकारी जुटाना I

3 Occupationaltherapist (Helping with daily activities through therapy)

ये शारीरिक संतुलन और ज्ञानिन्द्रियों को जांचकर उसको थेरेपी के द्वारा सही करने का काम करते हैं I दिन भर की जरूरते जिनको Activities of daily living भी कहा जाता है में बच्चे को आत्मनिर्भर बनाने का काम करते हैं I

checks the body coordination and the response to various senses of the child and helps in dealing with the sensor problems.

शरीर के समन्वय और बच्चे की विभिन्न इंद्रियों की प्रतिक्रिया की जांच करता है और संवेदी समस्याओं से निपटने में मदद करता है।

 

4 Physiotherapist (Helping with the mobility)

फ़िज़ियोथेरेपिस्ट शारीर से जुड़े हुए सभी विकारों को सही करने का काम करते हैं I व्यायाम, massage, और थेरेपी के द्वारा मांसपेशियों की मजबूती और अंदरूनी दर्द को ठीक करने का काम करते हैं I व हमारे शरीर की रेंज ऑफ़ movement को बढ़ाते है I

5 Speech therapist (Specialists helping with talking)

जिन बच्चों को बोलने में समस्या अति है जैसे की हकलाना, तुतलाना, शब्दों का पूरा उच्चारण ठीक से न कर पाना इत्यादि को थेरेपी के द्वारा सही करने का काम करते है I ये Audio visual सामग्री का प्रयोग करते हुए understanding level और (communication) संचार संबधित समस्याओं का निवारण करने का काम करते हैं

6 Special Education Teachers

विशेष शिक्षक का कार्य बच्चे को शिक्षा देना है, बच्चे के वर्तमान स्तर को ध्यान में रखते हुए उसके लिए IEP तैयार करना मुख्यतः Social, Personal, academics, Occupational और recreational इत्यादि एरिया पे काम करते हैं I

I.                    विशेष बच्चे की Assessment और उसके लिए IEP तैयार करना

II.                  Tutorial classes लेना

III.                रेगुलर क्लास टीचर को परामर्श (consultation) देना I

IV.                बच्चे के curriculum को उसकी जरूरतों के अनुसार modify करने का परामर्श देना और बच्चे को सिखाने के लिए बच्चे के स्तर के अनुसार TLM तैयार करवाना I

7 Psychiatrist (dealing with the mental and emotional health)

Psychologist और psychiatrist में इतना सा अंतर है के ये अगर बच्चे को दवाई की जरुरत हो तो दवाई दे सकते है, जबकि psychologist दवाई नहीं देते I ये बच्चे में अगर ADD, ADHD और anxiety और सोने से सम्बधित समस्या इत्यादि है तो उसके लिए दवाई से ठीक करने का काम करते हैं I

8 Nutritionist (food expert)

ये खाने से होने वाली समस्याओं से बचाने के लिए काम करते हैं, ये व्यक्तिगत स्वास्थ्य सम्बधित समस्याओं के अधार पर diet प्लान बनाते हैं और तय करते हैं की किसको कितनी calories की जरूत है I

9 Gastroenterologist (specialist of the digestive tract)

अगर बच्चे को acidity, constipation या फिर diarrhoea जैसी समस्याओं में medicine prescribe करने का काम करते हैं

माता-पिता को मेरी सलाह होगी कि, जैसे की हम अपनी समस्या को विभिन्न लोगो के साथ discuss करते हैं, हर कोई अपना अपना नजरिया बताता है I ऐसे में हम confuse हो जाते हैं और सही रस्ते से कहीं न कहीं भटकने लगते हैं I तो बेहतर है आपस में चर्चा करें और ज्यादा लोगो से विचार विमर्श न कर सही फैसला लें I

 

इसके अलावा एक बार बच्चे में किसी प्रकार की देरी का पता चला है या कोई समस्या है, तो आपको सामान्य माता पिता की भूमिका से हटके, खुद को एक शिक्षक की तरह तैयार करना है I क्यूंकि जब

एक बार माता पिता अपने बच्चे को समझने की कोशिश करते हैं और अपने दृष्टिकोण के फैसले से सोचना शुरू करते हैं तो यह बहुत आसान हो जाएगा I


अगर आपका कोई सवाल य सुझाव है तो आप हमे comment बॉक्स में लिख सकते है I

खुश रहिये, ख़ुशी बांटिये AbilityAlive हमेशा आपके साथ है